Select your language

This website will display in the language you choose.

जब कोई प्रमाणित दुभाषिए या अनुवादक (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर या ट्रांसलेटर) उपलब्ध न हों, तो क्या करें

Category Working with Translators and Interpreters Published 15 जनवरी 2026


ऑस्ट्रेलिया में कुछ भाषाओं के लिए NAATI-प्रमाणित दुभाषिए या अनुवादक बहुत कम या बिलकुल भी उपलब्ध नहीं हैं। यदि आपको ऐसी स्थितियों में भाषा सेवाओं की आवश्यकता है, तो यह लेख कुछ विकल्पों के बारे में समझाता है।

किसी भाषा सेवा प्रदाता से संपर्क करें

भाषा सेवा प्रदाता ऐसे अनुवादक या दुभाषिए को ढूंढने में सक्षम हो सकते हैं जिनके पास कार्य अनुभव और प्रशिक्षण हो, भले ही उनके पास NAATI प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) न हो। उनके अनुभव के बारे में पूछें और रेफरेंस (संदर्भ) मांगें।

भाषांतरण करने के लिए टीम दृष्टिकोण अपनाएँ

आप कुछ स्थितियों में मूल भाषा बोलने वाले किसी द्विभाषी व्यक्ति से एक NAATI-प्रमाणित दुभाषिए के साथ-मिलकर भाषांतरण करने के लिए कह सकते/ती हैं, जो एक संबद्ध भाषा बोलता हो। यह टीम दृष्टिकोण गुणवत्ता का आश्वासन सुनिश्चित करता है, क्योंकि प्रमाणित दुभाषिया (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर) द्विभाषी व्यक्ति को सटीक भाषांतरण करने के तरीके के बारे में सलाह दे सकता है; किंतु इसमें सामान्य से अधिक समय लग सकता है और यह प्रक्रिया धीमी हो सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से संपर्क करें

इनसे संपर्क करने का प्रयास करें:

  • दूतावास, उच्चायोग या वाणिज्य दूतावास कार्यालय
  • विदेशी अनुवादक और दुभाषिया मान्यता निकाय
  • विदेशी अनुवादक और दुभाषिया पेशेवर संघ
    • AIIC (इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ कॉन्फ्रेंस इंटरप्रेटर्स)
    • अंतर्राष्ट्रीय अनुवादक संघ (सभी सदस्य देशों और उनके पेशेवर संघों को देखने के लिए सदस्यता सूची देखें)
    • ATA (अमेरिकन ट्रांसलेटर्स एसोसिएशन)
    • NZSTI (न्यू ज़ीलैंड सोसायटी ऑफ ट्रांसलेटर्स एंड इंटरप्रेटर्स)
  • विदेशी भाषा सेवा प्रदाता

क्या आपको NAATI-प्रमाणित अनुवादक से अनुवाद करवाने की आवश्यकता है?

यदि किसी सरकारी एजेंसी या विश्वविद्यालय को NAATI-प्रमाणित अनुवाद की आवश्यकता है और आपकी भाषा में कोई भी अनुवादक उपलब्ध नहीं है, तो NAATI से संपर्क करें। हम आपको एक पत्र दे सकते हैं, जिसमें यह पुष्टि की जाती है कि आपकी भाषा में कोई भी प्रमाणित अनुवादक (सर्टिफाइड ट्रांसलेटर) उपलब्ध नहीं है।

महत्वपूर्ण चेतावनी: परिवार के सदस्यों या दोस्तों को दुभाषिए के रूप में प्रयोग न करें

NAATI परिवार के सदस्यों, जीवनसाथियों (पार्टनरों), दोस्तों या बच्चों को दुभाषिए के रूप में प्रयोग नहीं करने की कड़ी सलाह देता है, विशेषकर महत्वपूर्ण परिस्थितियों में जैसे कि:

  • मेडिकल (चिकित्सीय) एपॉइंटमेंट्स
  • कानूनी मामले
  • आधिकारिक सरकारी सेवाएं

द्विभाषी व्यक्ति और दुभाषिए के बीच अंतर के बारे में हमारी सलाह यहाँ देखें।।

क्या आपको सहायता की ज़रूरत है?

अगर आप सुनिश्चित नहीं है कि क्या करना है, तो NAATI से संपर्क करें या फिर अपनी परिस्थिति में सबसे अच्छे विकल्प पर सलाह लेने के लिए किसी भाषा सेवा प्रदाता से संपर्क करें।

Was this page helpful?(आवश्यक)

Your feedback helps us improve this page. NAATI uses this feedback to improve our website.

If you need a reply, please use our Contact us form.

This site is registered on wpml.org as a development site. Switch to a production site key to remove this banner.