भाषा चुनें

यह वेबसाइट आपके द्वारा चुनी गई भाषा में प्रदर्शित होगी।

ऑसलान और अन्य सांकेतिक भाषाओं के लिए NAATI प्रमाण-पत्र

श्रेणी उपभोक्ता संसाधन प्रकाशित 30 जनवरी 2026

यदि आपको किसी बधिर या कम सुनने वाले व्यक्ति से संवाद करने की आवश्यकता है, तो आपको NAATI-प्रमाणित ऑसलान या बधिर दुभाषिए या लिखित अंग्रेज़ी से ऑसलान अनुवादक को नियुक्त करना पड़ सकता है।

कितने दुभाषियों को बुक करना है

आपके समारोह, मुलाकात या एपॉइंटमेंट की अवधि और जटिलता के आधार पर यह निर्धारित करना होगा कि आपको कितने दुभाषियों को बुक करके की आवश्यकता है।

एक घंटे के आमने-सामने एपॉइंटमेंट्स (जैसे डॉक्टर से परामर्श या पेरेंट-टीचर इंटरव्यू) के लिए आमतौर पर एक दुभाषिया पर्याप्त होता है। किंतु दो से अधिक प्रतिभागियों वाले कार्यक्रमों (जैसे कार्यस्थल में मुलाकात, वेबिनार या कांफ्रेंस प्रेसेन्टेशन) के लिए आपको दो दुभाषियों को बुक करने की आवश्यकता हो सकती है। दो दुभाषियों को बुक करने से संचार के प्रवाह में समर्थन मिलता है और दुभाषियों को बारी-बारी से भाषांतरण करने और आवश्यक विराम लेने की सुविधा मिलती है।

सही सर्टिफिकेशन (प्रमाणन) का चयन करना

NAATI बधिर या कम सुनने वाले लोगों के साथ संचार में सहायता करने वाले दुभाषियों और अनुवादकों के लिए कई अलग-अलग सर्टिफिकेशन (प्रमाणन) प्रदान करता है। यह महत्वपूर्ण है कि आप किसी ऐसे दुभाषिए या अनुवादक को नियुक्त करें, जिसके पास आपकी स्थिति और संचार आवश्यकताओं के अनुरूप उपयुक्त सर्टिफिकेशन (प्रमाणन) हो।

NAATI द्वारा प्रमाणित होने के लिए सभी अनुवादकों और दुभाषियों को सर्टिफिकेशन टेस्ट (प्रमाणन परीक्षा) देने से पहले कई पूर्वापेक्षित आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। प्रत्येक क्रेडेंशियल (प्रमाणन) की अपनी अलग-अलग पूर्वापेक्षित आवश्यकताएँ होती हैं (उदाहरण के लिए, प्रशिक्षण के अलग स्तर की आवश्यकता है), लेकिन इन सभी में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • अनुवाद या भाषांतरण में औपचारिक प्रशिक्षण
  • भाषा प्रवीणता
  • नैतिक दक्षता: उस प्रासंगिक नैतिक आचार-संहिता का ज्ञान और उसकी समझ, जिससे सभी प्रमाणित अनुवादक और दुभाषिए बाध्य होते हैं
  • अंतरसांस्कृतिक दक्षता: ऑस्ट्रेलियाई संदर्भ में विभिन्न संस्कृतियों के साथ काम करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल।

मान्यता प्राप्त अभ्यासकर्ता दुभाषिए कम मांग वाली सांकेतिक भाषाओं (जैसे न्यू ज़ीलैंड सांकेतिक भाषा और अमेरिकी सांकेतिक भाषा और ऑसलान के बीच बधिरों के लिए भाषांतरण) के साथ काम करते हैं, जहाँ NAATI परीक्षण उपलब्ध नहीं है। NAATI द्वारा उनके कौशल का परीक्षण नहीं किया गया होता है, लेकिन उन्होंने न्यूनतम प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा किया होता है और उनके पास हाल ही का नियमित भाषांतरण अनुभव होता है।

सर्टिफाइड प्रोविज़नल इंटरप्रेटर्स (प्रमाणित अनंतिम दुभाषियों) का, सामान्यत: दो लोगों के बीच होने वाले सामान्य, सरल वार्तालापों के लिए उनके भाषांतरण कौशल का परीक्षण किया गया होता है। उदाहरण के लिए, वे डॉक्टर (जी.पी.) के एपॉइंटमेंट्स, ड्राइविंग टेस्ट, पेरेंट-टीचर इंटरव्यू, सामुदायिक समारोहों और सामाजिक सेवाओं से सम्बन्धित एपॉइंटमेंट्स में भाषांतरण कर सकते हैं। ‘प्रोविज़नल (अनंतिम)’ शब्द का प्रयोग इसलिए किया जाता है क्योंकि NAATI ने सर्टिफाइड इंटरप्रेटर (प्रमाणित दुभाषिया) स्तर पर परीक्षण किए जाने वाले व्यापक भाषांतरण कौशल का आकलन नहीं किया है।

NAATI द्वारा आकलित कार्य
  • लाइव रोल-प्लेयर्स द्वारा सुगम बनाए गए अंग्रेज़ी और ऑसलान के बीच आमने-सामने (या वीडियो) वार्तालापों का भाषांतरण
  • मोनोलॉग का ऑसलान में भाषांतरण (समवर्ती भाषांतरण)।

सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स (प्रमाणित दुभाषिए) स्वास्थ्य और कानूनी मामलों सहित अधिकांश परिस्थितियों में जटिल अनुवाद कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, वे विशेषज्ञ चिकित्सा एपॉइंटमेंट्स, युनिवर्सिटी लेक्चरों, व्यावसायिक बैठकों और कानूनी एपॉइंटमेंट्स में भाषांतरण कर सकते हैं।

NAATI द्वारा आकलित कार्य
  • दो लोगों के बीच वार्तालापों का भाषांतरण
  • लिखित अंग्रेज़ी से ऑसलान में दस्तावेजों का देखकर (साइट) अनुवाद।
  • मोनोलॉग्स का भाषांतरण (समवर्ती भाषांतरण)

सर्टिफाइड स्पेशलिस्ट हेल्थ इंटरप्रेटर्स (प्रमाणित विशेषज्ञ स्वास्थ्य दुभाषिए) अनुभवी और कुशलता-प्राप्त दुभाषिए होते हैं, जो स्वास्थ्य परिवेशों में भाषांतरण करने में विशेषज्ञ होते हैं। उन्होंने सामान्य चिकित्सा ज्ञान और स्वास्थ्य-देखभाल में दुभाषियों की भूमिका के बारे में चिकित्सा ज्ञान परीक्षा उत्तीर्ण की होती है। उन्होंने एक इंटरप्रेटिंग टेस्ट (भाषांतरण परीक्षा) भी उत्तीर्ण किया होता है, जो विशेषज्ञ-से-विशेषज्ञ संचार (जैसे जब कोई डॉक्टर किसी रोगी के बारे में किसी दूसरे स्वास्थ्य पेशेवर से बात करता है) और मानसिक स्वास्थ्य परिवेशों में भाषांतरण करने की उनकी क्षमता का आकलन करता है।

इस स्तर तक आगे बढ़ने से पहले उन्होंने सर्टिफाइड इंटरप्रेटरों (प्रमाणित दुभाषियों) के रूप में काम किया होता है और विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया होता है।

NAATI द्वारा आकलित कार्य
  • स्वास्थ्य ज्ञान परीक्षा
  • मानसिक स्वास्थ्य सहित मोनोलॉग्स का भाषांतरण (समसामयिक भाषांतरण)
  • एकभाषी संवाद का भाषांतरण (जटिल परिस्थितियों में कई अंग्रेज़ी-भाषी वक्ताओं का समवर्ती भाषांतरण)

सर्टिफाइड स्पेशलिस्ट लीगल इंटरप्रेटर्स (प्रमाणित विशेषज्ञ कानूनी दुभाषिए) अनुभवी और कुशलता-प्राप्त दुभाषिए होते हैं, जो कानूनी परिवेशों में भाषांतरण करने में विशेषज्ञ होते हैं। उन्होंने सामान्य कानूनी ज्ञान और कानूनी मामलों में दुभाषियों की भूमिका के बारे में कानूनी ज्ञान परीक्षा उत्तीर्ण की होती है। उन्होंने एक इंटरप्रेटिंग टेस्ट (भाषांतरण परीक्षा) भी उत्तीर्ण किया होता है, जो विशेषज्ञ-से-विशेषज्ञ संचार (जैसे न्यायाधीश और वकीलों के बीच बातचीत) और अदालत में होने वाली जिरह में भाषांतरण करने की उनकी क्षमता का आकलन करता है।

इस स्तर तक आगे बढ़ने से पहले उन्होंने सर्टिफाइड इंटरप्रेटरों (प्रमाणित दुभाषियों) के रूप में काम किया होता है और विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया होता है।

NAATI द्वारा आकलित कार्य
  • कानूनी ज्ञान परीक्षा
  • संवादात्मक अंश कार्य (नकली जिरह परिदृश्य का क्रमिक या समवर्ती भाषांतरण)
  • मोनोलॉग्स का भाषांतरण (समवर्ती भाषांतरण)
  • एकभाषी संवाद का भाषांतरण (जटिल परिस्थितियों में कई अंग्रेज़ी-भाषी वक्ताओं का समवर्ती भाषांतरण)

सर्टिफाइड कॉन्फ्रेंस इंटरप्रेटर (प्रमाणित सम्मेलन दुभाषिए) उच्च-स्तरीय सम्मेलन परिवेशों में काम करते हैं। उदाहरण के लिए, वे किसी बधिर शिक्षाविद द्वारा दिए गए सम्मेलन-पत्र का अंग्रेज़ी में अनुवाद कर सकते हैं, या किसी अंग्रेज़ी-भाषी शोधकर्ता द्वारा दिए गए सम्मेलन-पत्र का ऑसलान में अनुवाद कर सकते हैं। उनके पास किसी एक भाषा से दूसरी भाषा में भाषांतरण करने का क्रेडेंशियल होता है (उदाहरण के लिए, ऑसलान से अंग्रेज़ी या अंग्रेज़ी से ऑसलान), हालांकि कुछ दुभाषियों के पास कई भाषाओं में भाषांतरण करने का क्रेडेंशियल भी होता है।

NAATI द्वारा आकलित कार्य
  • देखे हुए और अनदेखे स्पीच के मोनोलॉग्स का भाषांतरण (समसामयिक भाषांतरण)

मान्यता-प्राप्त अभ्यासकर्ता बधिर-नेत्रहीन दुभाषिए बधिर-नेत्रहीन लोगों के साथ संवाद स्थापित करने में सहायता प्रदान करते हैं। वे बोली जाने वाली या सांकेतिक भाषा के अलावा दृश्य (विज़ुअल) जानकारी, जैसे परिवेश से संबंधित विवरण और चेहरे के हाव-भाव या प्रतिक्रियाएँ भी संप्रेषित करते हैं। बधिर-नेत्रहीन दुभाषिए कई प्रकार की संचार तकनीकों का उपयोग करते हैं, जिनमें स्पर्श सांकेतिक भाषा, निकट सांकेतिक भाषा, विज़ुअल फ्रेम सांकेतिक भाषा, फिंगर स्पेलिंग (उंगली के प्रयोग से वर्तनी) और सामाजिक स्पर्श संचार शामिल हैं।

मान्यता-प्राप्त अभ्यासकर्ता बधिर-नेत्रहीन दुभाषियों के बधिर-नेत्रहीन दुभाषिया कौशल का NAATI द्वारा प्रत्यक्ष रूप से परीक्षण नहीं किया गया होता है, लेकिन उन्होंने न्यूनतम प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा किया होता है, उनके पास हालिया नियमित दुभाषिया अनुभव होता है, और उनके पास ऑसलान या बधिर भाषांतरण में NAATI सर्टिफिकेशन (प्रमाणन) होता है।

प्रमाणित अनंतिम बधिर दुभाषिए वे बधिर दुभाषिए होते हैं, जिनके पास उन्नत (एडवांस्ड) दृश्य-सांकेतिक संचार कौशल होते हैं। बधिर दुभाषिए (श्रवणशील) ऑस्लान दुभाषियों के साथ मिलकर काम करते हैं, ताकि उन बधिर लोगों को भी सुविधा मिल सके जो ऑस्लान में धाराप्रवाह नहीं हैं।

किसी बधिर व्यक्ति को बधिर दुभाषिए की आवश्यकता तब हो सकती है, जब:

  • वे संवेदी या संज्ञानात्मक अक्षमता से ग्रस्त हों
  • उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में प्रवास किया हो और वे ऑस्लान के अलावा किसी अन्य भाषा में सांकेतिक भाषा का प्रयोग करते हों
  • या उनके पास सीमित पारंपरिक ऑस्लान कौशल हों।
NAATI द्वारा आकलित कार्य
  • संवादों का भाषांतरण (क्रमिक और समसामयिक भाषांतरण)
  • लिखित अंग्रेज़ी से ऑसलान में और लिखित अंग्रेज़ी से गैर-पारंपरिक सांकेतिक भाषा में दस्तावेजों को देखकर अनुवाद

मान्यता-प्राप्त अभ्यासकर्ता अनुवादक (लिखित अंग्रेज़ी से ऑसलान) अंग्रेज़ी में मूल दस्तावेजों या वीडियो का ऑसलान में अनुवाद करते हैं। NAATI द्वारा इनके कौशल का परीक्षण नहीं किया गया होता है, लेकिन इन्होंने न्यूनतम प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा किया होता है और इनके पास हाल ही में नियमित भाषांतरण का अनुभव होता है।

NAATI की वेबसाइट पर सर्टिफिकेशन सिस्टम (प्रमाणन प्रणाली) के बारे में और अधिक जानें।

क्या इस पेज से सहायता मिली?(अनिवार्य)

आपके फीडबैक से हमें इस पेज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, NAATI इस फीडबैक का उपयोग अपनी वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए करती है।

यदि आपको उत्तर की आवश्यकता है, तो कृपया हमारे संपर्क फ़ॉर्म का उपयोग करें।

This site is registered on wpml.org as a development site. Switch to a production site key to remove this banner.