भाषा चुनें

यह वेबसाइट आपके द्वारा चुनी गई भाषा में प्रदर्शित होगी।

अनुवाद और भाषांतरण से सम्बन्धित खर्चे को समझना

श्रेणी अनुवादकों (ट्रांसलेटर्स) और दुभाषियों (इंटरप्रेटर्स) के साथ काम करना प्रकाशित 30 जनवरी 2026

“इस काम में कितना खर्च आएगा?”, इस प्रश्न का कोई एक उत्तर नहीं है। प्रत्येक काम की कीमत सेवा, अनुवादक के अनुभव और सेवार्थी की आवश्यकताओं पर निर्भर करती है। आमतौर पर पेशेवर ऐसी दरें निर्धारित करते हैं, जिससे वे गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करते हुए उचित आमदनी कमा सकें।

यह लेख कुछ ऐसे कारकों का वर्णन करता है, जो मूल्य निर्धारण को प्रभावित करते हैं। इन कारकों को समझकर आप सोच-समझकर निर्णय ले सकते/ती हैं और यथार्थवादी बजट बना सकते/ती हैं।

खर्चे को बेहतर ढंग से समझने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप एक से अधिक कोटेशन प्राप्त करें, ताकि आप शुल्कों और उनमें शामिल सेवाओं की तुलना कर सकें।

मूल्य निर्धारण कैसे किया जाता है

अनुवादक और दुभाषिए आम तौर पर फ्रीलांसरों के तौर पर काम करते हैं, या भाषा सेवा प्रदाताओं (language service providers, LSP) द्वारा रोज़गार-प्राप्त होते हैं। सामान्यतः, LSPs के ओवरहेड व्यावसायिक खर्च अधिक होते हैं, जबकि फ्रीलांसर अपने खर्चों का प्रबंधन स्वयं करते हैं।

निम्नलिखित कारकों से दरें प्रभावित होती हैं:

  • सेवा का प्रकार, जिसमें यह शामिल है कि कितने अनुवादकों या दुभाषियों को सम्मिलित किया गया है
  • विषयवस्तु की जटिलता, जिसमें यह शामिल है कि किस स्तर की तैयारी या शोध किए जाने की आवश्यकता है
  • NAATI-प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) का स्तर
  • प्रशिक्षण और अनुभव
  • समय सीमाएँ, सामान्य कार्यावधि के बाद काम करने की आवश्यकता या तात्कालिकता शुल्क
  • ऑनसाइट काम के लिए यात्रा शुल्क।

सेवाओं के प्रकार और मूल्य निर्धारण संरचनाएँ

अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग मूल्य निर्धारण संरचनाएँ होती हैं।

  • अनुवाद सेवाओं के लिए अक्सर प्रति दस्तावेज़, प्रति पेज या प्रति शब्द के हिसाब से शुल्क लिया जाता है, लेकिन काम के प्रकार के आधार पर प्रति घंटे के हिसाब से भी शुल्क लिया जा सकता है।
  • भाषांतरण सेवाओं के लिए प्रति घंटा, आधे दिन या पूरे दिन के हिसाब से शुल्क लिया जा सकता है। दुभाषिए की दरों में तैयारी का समय और यात्रा का खर्च भी शामिल होता है।

अनुवाद (ट्रांसलेशन) से सम्बन्धित मूल्य निर्धारण

  • मानक दस्तावेज़ अनुवाद (जैसे जन्म प्रमाण पत्र [बर्थ सर्टिफिकेट] या ड्राइविंग लाइसेंस): आमतौर पर प्रति पेज़ या प्रति दस्तावेज़ के हिसाब से शुल्क लिया जाता है। ये संपूर्ण अनुवाद या फिर केवल मुख्य भागों के संक्षिप्त अनुवाद हो सकते हैं।
  • सामान्य अनुवाद: आमतौर पर प्रति शब्द के हिसाब से शुल्क लिया जाता है, छोटे कामों के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित होता है।
  • विशिष्ट कार्य (जैसे कानूनी, चिकित्सा या साहित्यिक): आवश्यक विशेषज्ञता के कारण उच्च दरें। इसमें गुणवत्ता आश्वासन की अतिरिक्त लागतें शामिल हो सकती हैं।
  • मशीन अनुवाद संपादन (मशीन ट्रांसलेशन एडिटिंग): सटीकता के लिए मशीन द्वारा तैयार किए गए आउटपुट को संपादित करना। अनुवादक, मशीन अनुवाद की गुणवत्ता के आधार पर प्रति शब्द या प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क ले सकते हैं।

भाषांतरण (इंटरप्रेटिंग) से सम्बन्धित मूल्य निर्धारण

  • भाषांतरण सेवाएँ: शुल्क प्रति घंटा, आधे दिन या पूरे दिन के हिसाब से लिया जाता है। दरें सेवा के प्रकार (क्रमिक भाषांतरण [कंसेक्यूटिव इंटरप्रेटिंग] या समसामयिक भाषांतरण [साइमल्टेनियस इंटरप्रेटिंग], आमने-सामने या रिमोट) के आधार पर अलग-अलग होती हैं।
  • सम्मेलन (कांफ्रेंस) या ऑसलान भाषांतरण: इसमें अक्सर दो दुभाषियों की आवश्यकता होती है, खासकर लंबे असाइनमेंट के लिए।
  • सम्मेलन आदि में भाषांतरण (कॉन्फ्रेंस इंटरप्रेटिंग): इसके लिए विशेष उपकरणों की आवश्यकता हो सकती है।
  • न्यूनतम बुकिंग और कैंसलेशन (रद्दीकरण): दुभाषियों द्वारा अक्सर कम समय के काम के लिए भी न्यूनतम शुल्क (उदाहरण के लिए, 2-3 घंटे का शुल्क) लिया जाता है। कम नोटिस पर बुकिंग रद्द किए जाने पर भी वे अतिरिक्त शुल्क ले सकते हैं।

कोटेशन मांगते समय क्या पूछें

अप्रत्याशित स्थितियों से बचने के लिए, हमेशा निम्नलिखित की पुष्टि करें:

  • कुल शुल्क (यदि लागू हो, तो GST सहित)
  • शुल्क का हिसाब कैसे लगाया जाता है (प्रति शब्द, प्रति घंटा, प्रति दस्तावेज़)
  • काम समाप्त करने का अनुमानित समय
  • काम समाप्त करने का अनुमानित समय
  • क्या शुल्क को कम करने के विकल्प मौजूद हैं (उदाहरण के लिए, तात्कालिकता शुल्क से बचने के लिए समय सीमाओं में बदलाव करना)?

आपका अनुरोध जितना अधिक स्पष्ट और विस्तृत होगा, कोटेशन उतना ही अधिक सटीक होगा।

क्या इस पेज से सहायता मिली?(अनिवार्य)

आपके फीडबैक से हमें इस पेज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, NAATI इस फीडबैक का उपयोग अपनी वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए करती है।

यदि आपको उत्तर की आवश्यकता है, तो कृपया हमारे संपर्क फ़ॉर्म का उपयोग करें।

This site is registered on wpml.org as a development site. Switch to a production site key to remove this banner.