भाषा चुनें

यह वेबसाइट आपके द्वारा चुनी गई भाषा में प्रदर्शित होगी।

दुभाषिए का प्रयोग किए जाने वाली एपॉइंटमेंट या मुलाकात के लिए तैयारी करना

श्रेणी अनुवादकों (ट्रांसलेटर्स) और दुभाषियों (इंटरप्रेटर्स) के साथ काम करना प्रकाशित 14 जनवरी 2026


अच्छी तैयारी से दुभाषिए का प्रयोग किए जाने वाली एपॉइंटमेंट्स सुचारू रूप से चलते हैं। आप पहले से योजना बनाकर और अपने दुभाषिए को सही जानकारी देकर गलतफहमियों से बच सकते/ती हैं, समय की बचत कर सकते/ती हैं और हर किसी के लिए एक पेशेवर माहौल बना सकते/ती हैं।

आवश्यक विवरण प्रदान करें

यह सुनिश्चित करें कि दुभाषिए को मुलाकात की तिथि, समय, स्थान और अनुमानित अवधि पहले से पता हो। रूम नंबर, भवन में प्रवेश के निर्देश या रिमोट मुलाकातों के लिए लिंक्स जैसी एक्सेस से संबंधित जानकारी शामिल करें। इससे सत्र को समय पर शुरू करने और सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलती है।

भाषांतरण का सही ढंग चुनें

एपॉइंटमेंट से पहले यह तय कर लें कि भाषांतरण के कौन से ढंग का प्रयोग किया जाएगा, क्योंकि इससे समय और व्यवस्थाओं पर असर पड़ता है।

क्रमिक भाषांतरण (कंसेक्यूटिव इंटरप्रेटिंग)

कही गई बात का भाषांतरण करने से पहले दुभाषिया वक्ता (स्पीकर) का बोलना बंद करने की प्रतीक्षा करता है। इस ढंग का प्रयोग आमतौर पर एपॉइंटमेंट्स या छोटी मुलाकातों में किया जाता है। इस सत्र में एक भाषा में बातचीत करने की तुलना में लगभग दोगुना समय लगेगा, इसलिए अपने शेड्यूल में अतिरिक्त समय रखें।

समकालीन भाषांतरण (साइमल्टेनियस इंटरप्रेटिंग)

दुभाषिया वास्तविक समय (रियल टाइम) में भाषांतरण करता है, आमतौर पर हेडसेट या इंटरप्रेटिंग बूथ जैसे विशेष उपकरणों का इस्तेमाल करके। यह ढंग बड़ी मुलाकातों, कॉन्फ्रेंसों (सम्मेलनों) या ग्रुप डिस्कशन के लिए सबसे अच्छा रहता है जहाँ आपको बातचीत का प्रवाह बनाए रखना होता है। क्योंकि यह मानसिक रूप से थकाने वाला काम होता है, इसलिए कम से कम दो दुभाषियों का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है जो बारी-बारी से काम कर करके सटीकता बनाए रखें और यह काम करते हुए थकान होने से बचाव करें।

दुभाषिए की बुकिंग करते समय इस बात की पुष्टि करें कि किस ढंग का प्रयोग किया जाएगा और यह सुनिश्चित करें कि ज़रूरी उपकरण उपलब्ध हों। अगर आपको पक्का पता नहीं है, तो आपका भाषा सेवा प्रदाता या दुभाषिया सबसे अच्छे तरीके के बारे में सलाह दे सकते हैं।

दुभाषिए को संक्षेप में बताएँ

जब भी संभव हो, दुभाषिए को समय रहते पहले से ही संक्षेप (ब्रीफिंग) में बताएँ। ब्रीफिंग में आप मुलाकात का उद्देश्य, उपस्थित होने वाले लोगों की सूची और दुभाषिए के लिए जानने योग्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते/ती हैं। उदाहरण के लिए, दुभाषिए को बताएं कि क्या मुलाकात भावनात्मक, तकनीकी या संवेदनशील होगी या नहीं। इससे उन्हें सही लहजा और शब्दावली चुनने में मदद मिलती है।

किसी भी तकनीकी भाषा, विशेष शब्दावली या विशिष्ट शब्दों को स्पष्ट रूप से बता दें, ताकि दुभाषिया उसका सटीक अनुवाद करने के लिए तैयार हो सके। सत्र से पहले एक संक्षिप्त बातचीत से भी समय की बचत हो सकती है, गलतफहमियों से बचा जा सकता है और सुचारू संचार सुनिश्चित हो सकता है।

सामग्री पहले से साझा करें

यदि संभव हो, तो प्रासंगिक सामग्री या मुलाकात का एजेंडा पहले से साझा करें। इससे दुभाषिए को शब्दावली तैयार करने और संदर्भ को समझने में मदद मिलती है। आपके द्वारा प्रदान की गई कोई भी जानकारी या दस्तावेज़ गोपनीय रहेंगे क्योंकि दुभाषिए नैतिक आचार-संहिता से बंधे होते हैं जिसके तहत गोपनीयता अनिवार्य है।

यदि आप मुलाकात के दौरान अपने उपभोक्ता के साथ ऐसे दस्तावेज़ साझा कर रहे/ही हैं, जो उनकी भाषा में उपलब्ध नहीं हैं, तो सत्र शुरू होने से पहले उन्हें दुभाषिए को प्रदान करें। इससे उन्हें सामग्री की समीक्षा करने का मौका मिलेगा। कुछ मामलों में, वे दस्तावेज़ का साइट ट्रांसलेशन (देखकर अनुवाद) कर सकते हैं। इसका अर्थ है कि वे दस्तावेज़ को दूसरी भाषा में पढ़कर सुनाएंगे।

दुभाषिए का परिचय दें

सत्र शुरू होने से पहले दुभाषिए का परिचय दें और सभी उपस्थित लोगों को उनकी भूमिका समझाएँ। दुभाषिए यह सुनिश्चित करते हुए सभी पक्षों के बीच संवाद को सुगम बनाते हैं कि एक भाषा में कही गई हरेक बात दूसरी भाषा में सटीक रूप से संप्रेषित होती है। वे जानकारी में कुछ जोड़ते, जानकारी से कुछ हटाते या इसे बदलते नहीं हैं, और न ही वे कोई राय, सलाह या स्पष्टीकरण देते हैं।

आप एक सरल वाक्य से शुरुआत कर सकते/ती हैं, जैसे: “ये हमारे दुभाषिए हैं, जो आज हमें संवाद करने में मदद करेंगे। हम जो कुछ भी कहेंगे, उसका सटीक और गोपनीय भाषांतरण किया जाएगा।”

प्रतिभागियों को याद दिलाएं कि दुभाषिया बातचीत के सहज प्रवाह को बनाए रखने के लिए प्रथम पुरुष (यानी “मैं”, “हम”) में बात करेगा। सभी को एक-दूसरे से सीधे बात करनी चाहिए, दुभाषिए से नहीं, और भाषांतरण के लिए समय देना चाहिए।

याद रखने योग्य मुख्य बिंदु

  • भाषांतरण सत्रों के लिए अतिरिक्त समय दें
  • छोटे-छोटे खंडों में बोलें और नियमित रूप से विराम लें
  • अपने सेवार्थी के साथ नज़रें मिलाए रखें, दुभाषिए के साथ नहीं
  • स्पष्ट और सरल भाषा का प्रयोग करें
  • आम बोलचाल में प्रयोग की जाने वाली अशिष्ट भाषा, मुहावरों या जटिल तुलनाओं का प्रयोग न करने की कोशिश करें
  • धैर्य बनाए रखें, कुछ भाषाओं में एक ही अर्थ को व्यक्त करने के लिए कम या अधिक शब्दों की आवश्यकता होती है

यह समझना कि दुभाषिए गोपनीयता, निष्पक्षता और सटीकता की आवश्यकता वाली नैतिक आचार-संहिता का पालन करते हैं, जिससे पूरे सत्र में विश्वास बनाए रखने में मदद मिलती है और पेशेवर संचार सुनिश्चित होता है।

अतिरिक्त संसाधन

दुभाषियों के साथ काम करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां जाएं:

क्या इस पेज से सहायता मिली?(अनिवार्य)

आपके फीडबैक से हमें इस पेज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, NAATI इस फीडबैक का उपयोग अपनी वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए करती है।

यदि आपको उत्तर की आवश्यकता है, तो कृपया हमारे संपर्क फ़ॉर्म का उपयोग करें।

This site is registered on wpml.org as a development site. Switch to a production site key to remove this banner.